सोशल नेटवर्किंग साइट Facebookऔर Instagram ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स यह जान पाएंगे कि उन्होंने कितना समय इन दोनों ऐप पर बिताया। कंपनी ने ब्लॉग पर लिखा गया है कि, 'ये अपडेट्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जल्द ही आने वाले हैं।' आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इन प्लैटफॉर्म्स पर बिताए गए समय को जान सकते हैं...
फेसबुक पर अपना बिताया गया समय जानने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करें।
1. सबसे पहले फेसबुक ऐप खोलें।
2. अब सेटिंग पेज पर जाएं।
3. सेटिंग पेज पर जाने के बाद 'Activity Log' पर टैप करें।
4. यहां आपको एक बार ग्राफ दिखेगा। यह ग्राफ लॉगइन डिवाइस पर आपके फेसबुक पर औसत समय को दर्शाता है।
5. किसी खास दिन बिताए गए कुल समय को जानने के लिए किसी बार को टैप करें।
6. अगर आप चाहें तो 'डेली रिमाइंडर' में जाकर उस दिन की टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं। ऐसा करने से यह आपके द्वारा सेट की गई लिमिट तक पहुंचते ही आपको अलर्ट करेगा।
ऐसे चेक करें इंस्टाग्राम पर बिताया गया समय
1. इसके लिए सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम ऐप ओपन करना होगा।
2. ऐप ओपन करने के बाद सेटिंग पेज पर जाएं।
3. वहां आपको 'Your Activity' नाम से एक ऑप्शन दिखेगा। उस पर टैप करें।
4. फेसबुक की तरह यहां भी आपको एक बार ग्राफ दिखेगा। यह बार ग्राफ उस डिवाइस पर आपका
इंस्टाग्राम पर औसत समय दर्शाता है।
5. उस दिन बिताए गए समय को देखने के लिए किसी बार पर टैप करें।
6. अगर आप चाहते हैं कि एक सीमा पर पहुंचने के बाद इंस्टाग्राम आपको सूचित करे तो इसके लिए आप 'डेली रिमाइंडर' में जाकर उस दिन की टाइम लिमिट भी सेट कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि यह फीचर आपको मात्र उस डिवाइस पर, उस ऐप्लिकेशन में बिताया गया समय ही बताएगा। यह आपको फेसबुक या इंस्टाग्राम पर स्मार्टफोन, टैबलेट या डेस्कटॉप जैसे सभी डिवाइसेज पर बिताए गए पूरे समय को नहीं बताएगा। यानी कि जिस डिवाइस में आप इस फीचर को चेक कर रहे हैं, यह सिर्फ उसी डिवाइस के बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा जल्द ही इसमें एक और ऑप्शन 'Mute Push Notifications' आने वाला है। ऐसा कहा जाता है कि यह यूजर्स द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किसी निश्चित समय तक के लिए नोटिफिकेशन्स को सीमित करके यूजर्स का समय बचाएगा।

Nice Tutorial
ReplyDelete